{"_id":"5c5f30edbdec220c1b13fd33","slug":"31549742317-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसे मिलेगा वंश, पोस्टर पर जांच अधिकारी का फोन नंबर ही गलत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैसे मिलेगा वंश, पोस्टर पर जांच अधिकारी का फोन नंबर ही गलत
कैसे मिलेगा वंश, पोस्टर पर जांच अधिकारी का फोन नंबर ही गलत
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
Link Copied
बरेली। शहर से लापता मासूम वंश का पता लगाने के नाम पर पुलिस सिर्फ खानापूरी कर ही है। इसका सबूत हैं बच्चे को खोजने के लिए चस्पा किए जा रहे पोस्टर। इन पर जांच अधिकारी का मोबाइल नंबर ही गलत डाला गया है। इससे असली मोबाइल नंबर धारक को तो समस्या हो ही रही है, बच्चे की खोजबीन भी कठिन हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि दो फरवरी को जाटवपुरा से लापता वंश की तलाश के लिए पोस्टर छपवाए गए हैं। अब तक परिवार और पुलिस दोनों ही पोस्टर छपवाने की बात कह रहे थे, लेकिन अब पुलिस खामोश हो गई है। खास बात यह है कि पोस्टरों पर जांच अधिकारी कपिल के नाम से जो मोबाइल नंबर लिखा है वह बुलंदशहर जिले के किसी शख्स का है। दरोगा के नंबर में अंतिम दो अंक 45 हैं तो पोस्टर पर लिखे नंबर के अंत में 47 है। इस नंबर पर लगातार कॉल आने से बुलंदशहर निवासी यह व्यक्ति काफी परेशान हो चुका है। वहीं, अगर कोई शख्स वास्तव में दरोगा कपिल का नंबर मिलाना चाहेगा तो उनसे बात नहीं हो सकेगी। इस बारे में विवेचक कपिल से बात की गई तो वह इसकी कोई स्पष्ट वजह नहीं बता पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।