{"_id":"5c4b6cf6bdec224e1b7f5c8e","slug":"31548446966-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगीठेर के जुआ में सिपाही कर गये खेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगीठेर के जुआ में सिपाही कर गये खेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोगीठेर के जुआ में सिपाही कर गए ‘खेल’
- फड़ पर मिले लाखों, बरामद कम दिखाए, एक बाइक भी खुर्द-बुर्द की
सीबीगंज।मंगलवार को थाना क्षेत्र के जोगीठेर गांव में पकड़े गए जुए में सादा वर्दी में आए सीओ के सिपाहियों पर लाखों रुपये का खेल कर करने आरोप लगा है। कहा जा रहा है कि फड़ से बरामद ज्यादा रुपये हुए लेकिन दिखाए गए कम गए। एक नई बाइक भी खुर्द-बुर्द करने की बात कही जा रही। अपने गायब हुए सामान को लेकर थाने और अधिकारियों के कार्यालय में जाकर शिकायतें कर रहे हैं।
थाना फ तेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गौतारा गांव और सीबीगंज थाना के बार्डर के गांव जोगीठेर में कुछ समय से लाखों रुपए का जुआ हो रहा था। इसकी शिकायत सीओ द्वितीय सीमा यादव से की गई थी। इसके बाद सीओ किला सीमा यादव की टीम ने सादा वर्दी में कुछ सिपाही जुआरी बनाकर फड़ पर बैठाए और फिर घेराबंदी कर ली थी। पुलिस ने वहां से लाखों रुपये बरामद किए। सीओ की टीम ने 14 लोगों को घटनास्थल से पकड़ा लेकिन थाने से केवल 10 के ही चालान किए। छोड़े गए चार जुआरियों में एक पुलिस लाइन का सिपाही और सरकारी कर्मचारी बताए जा रहे हैं। सीओ किला की टीम में आए तीन सिपाहियों पर जुआ में पकड़े गए लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि सिपाहियों ने मुनव्वर से 20 हजार, अवनीश से 1.60 लाख रुपये छीन लिए। एक सोने की चैन और बिना नंबर की एक नई बाइक भी गायब की गई है। इसके चलते सीओ ऑफि स सहित थाने में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार सुबह से ही किला थाने का सिपाही पूरे दिन थाने में लगे सीसीटीवी में नई बाइक को खंगालता रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सीमा यादव ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा की बातें हैं। फिर भी सिपाहियों से जानकारी की जा रही है।