फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आईसीआईसीआई बैंक में गड्डी में लगाकर जमा किए 42 जाली नोट

आईसीआईसीआई बैंक में गड्डी में लगाकर जमा किए 42 जाली नोट

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक में गड्डी में लगाकर जमा किए 42 जाली नोट
बरेली। जालसाजों ने 500 रुपये से लेकर दस रुपये तक के 42 नोट गड्डियों में शामिल करके आईसीआईसीआई बैंक में खपा दिए। 30 दिन के अंदर पहुंचे इन नोटों के संबंध में कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने नोट सौंपने की बात कहते हुए फिलहाल रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आईसीआईसीआई बैंक ने 30 दिनों में 42 जाली नोट होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। यह राशि 4130 रुपये है, जिसमें सर्वाधिक सौ रुपये के 24 नोट हैं। बैंक स्टाफ के मुताबिक बैंक की डिपॉजिट मशीन और काउंटर पर करेंसी जमा कराई जाती है। काउंटर पर आने वाली नकदी भी मशीनों के जरिये ही जांची जाती है। मगर यह नोट किसी कारणवश पकड़ में नहीं आ सके और गड्डियों में लगाकर जमा कर दिए गए। पहले छह महीने में जाली नोट का डाटा थाने में भेजा जाता था, लेकिन आरबीआई के निर्देशानुसार अब यह प्रक्रिया हर महीने होने लगी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच की बात कहते हुए मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


जाली करेंसी की डिटेल
500 रुपये के दो नोट
100 रुपये के चौबीस नोट
50 रुपये के चौदह नोट
20 रुपये का एक नोट
10 रुपये का एक नोट

डिपॉजिट मशीन से जमा हो चुकी है 56 हजार की जाली करेंसी
वर्ष 2016 में कुतुबखाना में एक निजी बैंक की डिपॉजिट मशीन से 56 हजार रुपये के जाली नोट खाते में जमा होने के बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मगर मशीन के जरिये रुपये जमा करने वाले तक जालसाज तक पुलिस नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा पहले भी कोतवाली में जाली नोट बैंक में पहुंचने की कई रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को बैंक के स्टाफ ने 42 जाली नोट जमा होने की जानकारी दी है। बैंक की तरफ से जाली नोट पुलिस को नहीं दिए गए हैं। नोट मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी - गीतेश कपिल, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed