फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   टनकपुर डीपो की बस ने बाइक सवार मामी-भांजे को रौंदा

टनकपुर डीपो की बस ने बाइक सवार मामी-भांजे को रौंदा

Sat, 04 Aug 2018 12:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 04 Aug 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर डीपो की बस ने बाइक सवार मामी-भांजे को रौंदा
deadbody
टनकपुर डीपो की बेकाबू बस ने पीलीभीत हाईवे पर कलापुर नहर के पास बाइक सवार मामी-भांजे को रौंद दिया। मामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घंटे तक महिला का शव टायर के नीचे दबा पड़ा रहा। इसके बाद जब इज्जतनगर पुलिस पहुंची तो शव निकालकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना बिथरी चैनपुर के चंदपुर बिचपुरी निवासी मनोज शुक्रवार को बाइक से नवाबगंज के ठिरिया चेना गांव में रहने वाली मामी कलावती (60) को लेकर अपने गांव आ रहे थे। पीलीभीत हाईवे पर कलापुर की नहर के पास उत्तराखंड परिवहन की टनकपुर डिपो की तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बस के टायर के नीचे दबकर कलावती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मनोज गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल भेजा। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस दी, मगर काफी देर तक कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। सूचना के करीब एक घंटे बाद इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कलावती के शव को बस के टायर के नीचे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed