फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   29 lakh duped from farmer

चार गुनी कमाई का झांसा देकर किसान के हड़प लिए 29 लाख

Sun, 19 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 19 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्लाटिंग में चार गुनी कमाई का झांसा देकर एक तांत्रिक समेत तीन लोगों ने किसान की जमीन बिकवाकर 29 लाख रुपये हड़प लिए। किसान ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की तो तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

देवरनिया के गांव दमखोदा निवासी रमाकांत गंगवार ने बताया कि बिथरी के गांव उगनपुर निवासी उसके भतीजी दामाद जितेंद्र उर्फ जीतू ने कहा कि वह प्लाटिंग का काम करता है और इसमें अच्छी कमाई है। उसने कई लोगों के लाखों रुपये लगवाकर दो-तीन गुने कराए हैं। इस पर वह जीतू की बातों में आ गए और अक्तूूबर, 2015 को जेवर बेचकर पांच लाख रुपये दे दिए। इसके कुछ दिन बाद जीतू महानगर में उमंग पार्ट वन निवासी पं. राजेश द्विवेदी और नवादा जोगियान निवासी अवनीश चौधरी को लेकर रमाकांत के पास आया। कहा- बहुत अच्छा सौदा तय किया है, रुपये चार गुने हो जाएंगे। इस पर उन्होंने 27 अक्तूूबर, 2015 को अपनी जमीन बेचकर आठ लाख रुपये और दे दिए। कुछ समय बाद इन लोगों ने फिर 15-20 लाख रुपये मांगे। इस पर उन्होंने खेत बेचकर 13 मई,  2016 को 16 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद रमाकांत ने अपने रुपये वापस मांगे तो ये लोग टालमटोल करने लगे। ज्यादा कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। राजेश द्विवेदी ने तंत्रमंत्र से सब कुछ नष्ट करने की धमकी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश पर दर्ज हुई फर्जीवाड़े की रिपोर्ट
 कोतवाली में गली नबावान निवासी यूसुफ इब्राहीम ने प्रेमनगर में शिव बिहार निवासी रमा गुप्ता और उनके पति एनसी गुप्ता के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर की गई है। यूसुफ का कहना है कि उन्होंने मठ लक्ष्मीपुर में 12 जनवरी, 2007 को एक प्लाट मो. रफीक, शकील, जलालुद्दीन और कमालुद्दीन से डेढ़ लाख रुपये में सहखातेदारों के साथ क्रय किया था। वे लोग प्लाट पर काबिज भी हो गए। आरोप है कि शिव बिहार निवासी रमा गुप्ता और उनके पति एनसी गुप्ता उस प्लाट पर नाजायज कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते आरोपियों ने 13 फरवरी, 1999 को वहीदुल्लाह की पॉवर ऑफ अटार्नी के जरिये डॉ. जफर से इस जमीन का बैनामा करा लिया जबकि उनकी मौत तीन मार्च, 1990 को ही हो चुकी थी। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की। उनके निर्देश पर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed