{"_id":"5cc9f850bdec2207461897f5","slug":"21556740176-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑर्डर पर खाना लाया राइडर, पीटकर कार की डिकी में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऑर्डर पर खाना लाया राइडर, पीटकर कार की डिकी में किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। घर बैठे खाना उपलब्ध कराने वाली कंपनियों के कर्मचारी जाने अंजाने खतरे का शिकार बन रहे हैं। मंगलवार रात ऐसे ही एक मामले में खाना लेकर ऑर्डर देने पहुंचे राइडर को शराबियों ने जमकर पीटा और कार की डिकी में बंद कर दिया। बुधवार को पीड़ित ने इज्जतनगर थाने में शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। एसएसपी दफ्तर में उसने एसपी क्राइम को शिकायत दी तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
हजियापुर निवासी नानकचंद ने एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय को बताया कि वह ऑनलाइन फूड देने वाली कंपनी स्वीगी का बाइक राइडर है। मंगलवार को रात साढ़े दस बजे इज्जतनगर के आशुतोष सिटी से खाने का ऑर्डर बुक कराया गया था। वह 11 बजे बाइक से ऑर्डर लेकर स्पॉट पर पहुंचा तो वहां ऑर्डर देने वाला युवक अपने चार दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता मिला। आरोप है कि देर होने की बात कहते हुए युवकों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बाद में उसे पीटकर कार की डिकी में बंद कर दिया। खाना खाने के बाद उसे निकाला और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। नानकचंद के मुताबिक उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। इन्होंने उसकी जान बचाई। पीड़ित ने युवकों के खिलाफ रिपोर्ट कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी क्राइम ने उसे आश्वासन देकर भेज दिया।