फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घर लौटे लापता छात्र, सुनाई अपहरण की कहानी

घर लौटे लापता छात्र, सुनाई अपहरण की कहानी

Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
घर लौटे लापता छात्र, सुनाई अपहरण की कहानी
बरेली। खेलते वक्त सोमवार शाम ंलापता हुए दो छात्र मंगलवार को लौट आए। पूछताछ में उन्होंने अपने अपहरण की कहानी बताई। छात्रों के मुताबिक कुछ बदमाश उन्हें नशा सुंघाकर अपने साथ वैन में बदायूं ले गए थे। यहां और भी बच्चे पहले से मौजूद थे। देर रात मौका पाकर बच्चे वहां से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे लोको नार्थ कालोनी निवासी कक्षा छह के दो छात्र राहुल और करन सोमवार शाम खेलते वक्त अचानक लापता हो गए थे। देर रात तक घर न पहुंचने के बाद परिजनों ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की तहरीर सौंपी थी। दोनों लापता किशोर मंगलवार सुबह अचानक घर भी लौट आए। उनके मुताबिक साइकिल से जाते वक्त विजय द्वार के पास अचानक एक वैन आकर रुकी। उसमें से निकले नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें कुछ सुंघाया और साथ ले गए। रात को उनकी आंख एक अंजान घर में खुली, जहां करीब 15 बच्चे और भी थे। देर रात बदमाशों के किसी काम में व्यस्त होने पर वह लोग कुछ और बच्चों के साथ वहां से भाग निकले। भागते भागते पास ही एक रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह बदायूं रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से एक ट्रेन में छिपकर बैठ गए। कासंगज पहुंचे तो एक व्यक्ति ने उनसे पूछताछ की। वहां से बरेली की एक ट्रेन में बैठकर वापस आ गए। दोनों बच्चों के शरीर पर चोटें भी हैं। उनके मुताबिक भागते वक्त बदमाशों ने रोकने के लिए उन्हें पटे से मारा था। करन की साइकिल भी मौके से बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed