{"_id":"5c59edd5bdec224b57504ce1","slug":"21549397461-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में नगर निगम के ट्रक ने टक्कर मारी तो वकील ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में नगर निगम के ट्रक ने टक्कर मारी तो वकील ने किया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मीरगंज के एक अधिवक्ता की कार में पीछे से नगर निगम के कचरे भरे ट्रक की साइड लगी तो सिटी स्टेशन के पास खासा हंगामा हुआ। नगर निगम गेट पर पुलिस ने दोनों पक्षों की मध्यस्थता कराकर विवाद का निपटारा करा दिया। मंगलवार दोपहर वकील अपने कुछ साथियों के संग मारुति 800 कार से सिटी स्टेशन की ओर से कचहरी जा रहे थे। स्टेशन के सामने कापी जाम लगा था। वकील की कार उसमें फंस गई। इतने में पीछे से आए निगम के कचरे भरे ट्रक ने कार को साइड मार दी। तब वकील और उनके साथियों का ट्रक ड्राइवर से देर तक विवाद हुआ। यहां आर्थिक समझौता नहीं हो सका तो ड्राइवर ट्रक लेकर निगम पहुंच गया। वकील भी पीछे से वहीं आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।