फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एडीजी को मंत्री चेतन चौहान बनकर किया फोन, रिपोर्ट दर्ज

एडीजी को मंत्री चेतन चौहान बनकर किया फोन, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Aug 2018 01:46 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
एडीजी को मंत्री चेतन चौहान बनकर किया फोन, रिपोर्ट दर्ज
बरेली। एक व्यक्ति ने खुद मंत्री चेतन चौहान बताकर एडीजी प्रेमप्रकाश को फोन किया। मगर जब उस व्यक्ति ने एडीजी को आईजी कहकर संबोधित किया तो वह समझ गए कि कोई फर्जी व्यक्ति है। इस मामले में रविवार को कोतवाली में चौकी चौराहा इंचार्ज प्रीति पवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एडीजी प्रेमप्रकाश कार्यालय में बैठे जनता की शिकायतें सुन रहे थे। उसी दौरान उनके मोबाइल पर 9720853693 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि माननीय मंत्री जी बात करेंगे। इसके बाद उस व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को फोन थमा दिया। फिर उधर से कहा गया, आईजी साहब! मंत्री चेतन चौहान बोल रहा हूं। अपने लिए आईजी संबोधन सुनकर ही एडीजी समझ गए कि कोई फर्जी व्यक्ति है। फिलहाल उन्होंने उसकी पूरी सिफारिश सुनी। उसने कहा कि मनोज नाम के व्यक्ति को भेजने की बात कहकर समस्या का समाधान कराने को कहा। इस मामले में रविवार को कोतवाली पुलिस ने मोबाइल नंबर 9720853693 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश के लिए नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed