{"_id":"5984a3e44f1c1b0c718b45cb","slug":"21501864932-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरके नमकीन के मालिक की पत्नी ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरके नमकीन के मालिक की पत्नी ने आग लगाकर जान दी
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
आरके नमकीन के मालिक की पत्नी ने आग लगाकर जान दी
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
आरके नमकीन के मालिक की पत्नी ने शुक्रवार पूर्वाह्न ग्यारह बजे कमरे के अंदर बंद होकर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला ने छोड़े गए सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला ब्रह्मपुरा निवासी विनीत अग्रवाल आरके नमकीन के मालिक हैं। विनीत की शादी करीब आठ साल पहले मोहल्ला आलमगिरीगंज निवासी विजय अग्रवाल की बेटी 30 वर्षीय परनिता अग्रवाल के साथ हुई थी। जिनका एक पांच साल का बेटा अभिनव उर्फ चुनमुन अग्रवाल है, जो जीआरएम में एनसी में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह परनिता का बेटा स्कूल पढ़ने चला गया और विनीत अपने प्रतिष्ठान पर आ गए। इसी दौरान परनिता ने कमरा बंद करके अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। कमरे से धुआं उठते देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया। दरवाजे की कुंडी तोड़कर परनिता को बाहर निकाला गया और एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बच पाई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस से उन्होंने बेटी के शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने का आग्रह किया। उनका कहना था कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं, लेकिन चूंकि महिला की मौत जलने से होने का मामला था, इसलिए इंस्पेक्टर प्रेमनगर राजेश सिंह ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराना अनिवार्य बताया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
चुनमुन तुम पापा के पास रहना, मामा जा रही
परनिता अग्रवाल ने आत्मदाह करने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें लिखा सब लोग बहुत अच्छे हैं। मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। चुनमुन पापा बहुत अच्छे हैं। हमेशा उनका कहना मानना, उनके पास रहना... मामा जा रही है।