{"_id":"596103a24f1c1b4e3d8b474b","slug":"21499530146-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल का सारिक साटा गैंग लूट रहा लग्जरी कारें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संभल का सारिक साटा गैंग लूट रहा लग्जरी कारें
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
संभल का कुख्यात सारिक साटा का गैंग शहर के व्यवसायियों की लग्जरी कार लूट रहा है। तीन लग्जरी गाड़ियों की लूट के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने संभल में डेरा डाल रखा है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में सारिक साटा का नेटवर्क फैला हुआ है। क्राइम ब्रांच की मानें तो सारिक साटा के गुर्गें बरेली में भी देखे गए हैं। इज्जतनगर पुलिस ने संभल से सारिक गैंग के हसीब सहित तीन को पकड़कर दो कार भले बरामद करवा लीं, लेकिन गिरोह के 50 से ज्यादा शातिर ऑटो लिफ्टर सक्रिय बताए जा रहे हैं।
शाहजहांपुर और बरेली के व्यवसायियों की फीनिक्स मॉल के सामने से क्रेटा गाड़ियां चोरी होने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने क्राइम ब्रांच को गैंग पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। करीब 25 दिन से संभल में पुलिस टीम डेरा डाले हुए हैं। तफ्तीश में सामने आया है कि संभल का कुख्यात सारिक साटा के गुर्गें लग्जरी गाड़ियों को लूट रहे हैं। पुलिस सारिक साटा गैंग के लिए काम करने वाले हसीब, असगर और सिराज उर्फ शाहरुख को पकड़कर दो कार बरामद कर चुकी है।
आरटीओ कार्यालय में भी है सारिक की सेटिंग
गाड़ी कहीं भी लूटी जाए, पहुंचती संभल के अड्डों पर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार संभल, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के आरटीओ कार्यालय में सारिक की अच्छी पकड़ हैं। गाड़ियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के हसीब ने भी गिरफ्तारी के बाद खुलासा किया था कि गाड़ियों की लूट के बाद नई नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर के साथ चलाया जा रहा है। इन नंबरों को आरटीओ से पास भी करवाया जाता है। ऑन लाइन जांचने पर भी गड़बड़ी पकड़ में नहीं आती है।
विज्ञापन
बत्रा की कार का सौदा साढ़े आठ लाख मेें
संभल में करीब 20 हजार में नंबर प्लेट बदली जाती है। कार के फर्जी कागज 50 हजार में तैयार होते हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार गुलशन बत्रा की लूटी गई क्रेटा को इसी गिरोह ने साढ़े आठ लाख में बेचा था। यह कार की अंतिम लोकेशन मथुरा हाईवे पर मिली थी, हालांकि इसको बरामद नहीं करवाया जा सका है।
मंत्री, विधायक लेते हैं चोरी की कारें
सारिक के पीछे सिर्फ बरेली की पुलिस नहीं पड़ी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में है। सारिक लूट की इन गाड़ियों को मंत्री, विधायक, डॉक्टर और यूनीवर्सिटी के प्रोफेसरों को भी सप्लाई करता है। एक जिले से निकली कार को दूसरे प्रदेश के जिले में बेचा जाता है ताकि पकड़ा न जा सके।
सीता किरण के सामने से कार चोरी
सिविल लाइंस स्थित सीता किरण होटल के सामने से भी आंवला के अमित की सेंट्रो कार चोरी हो चुकी है, पुलिस सिविल लाइंस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालती रही, लेकिन कार नहीं मिली। अमित का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया।
इस तरह करते हैं कार की लूट
मॉल, होटल, शादी पैलेस की पार्किंग में लग्जरी कार खड़ी करने के दौरान यह गिरोह ड्राइवर से पता पूछने के बहाने ध्यान भटकाता है, जबकि अन्य बदमाश गाड़ी को 15 से 20 सेकेंड में कब्जे में लेकर हाईवे पर भाग निकलते हैं। ड्राइवर को अगवा करने के बाद संभल से मुरादाबाद के बीच हाईवे पर फेंक दिया जाता है। संभल के इस गिरोह के बदमाशों पर हत्या के मामले भी प्रकाश में आ चुके हैं।
इन सावधानियों का रखें ध्यान
- पार्किंग शुल्क बचाने के चक्कर कार हाईवे के किनारे खुले में पार्क न करें
- 10 लाख से ज्यादा की कार में जीपीएस सिस्टम का उपयोग करें
- पार्किंग में ही कार खड़ी करें
- कार गायब होने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में तत्काल सूचना दें
- गेयर लॉक जरूर लगवाएं
- कार में अगर ड्राइवर बैठा हो तो गेट बंद रखे
लग्जरी कार मालिकों को ध्यान देना होगा कि असुरक्षित तरीके से कार पार्क न करें। संदिग्ध युवकों के नजर आने पर पुलिस को सूचना दें। कार का सिक्योरिटी सिस्टम इस्तेमाल करें।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी