फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नशेड़ियों को बेहूदगी से नहीं रोक पाई पुलिस

नशेड़ियों को बेहूदगी से नहीं रोक पाई पुलिस

Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ियों को बेहूदगी से नहीं रोक पाई पुलिस
बरेली। कहने को तो हर तरफ पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात थी, लेकिन फिर भी होली के माहौल में नशेड़ियों की बेहूदगी पर कोई रोक नहीं लग पाई। बेहूदगी की हदें पार करते हुए इन नशेड़ियों ने न सिर्फ राह चलते लोगों को निशाना बनाया बल्कि उनके साथ बदसलूकी करने से भी बाज नहीं आए। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। नशे में बेकाबू हुड़दंगियों ने एंबुलेंस और बसों में भी रंगों की बौछार की।
विज्ञापन

हुड़दंग का यह हाल शहर में पहली बार दिखा। ईसाईयों की पुलिया पर बजरी से भरकर फेंका गया गुब्बारा एक छात्रा के चेहरे पर लगा। घायल छात्रा के हंगामे के बाद पुलिस आई तो हुड़दंगी भाग निकले। पुलिस ने यहां रंग का ड्रम भरकर बैठे दुकानदार को लॉकअप में बंद कर दिया। कालीबाड़ी पर तो पूरे दिन हुड़दंग होता रहा। शुरू में तो सड़क पर ड्रमों और बाल्टी में रंग लेकर खड़े बच्चे राहगीरों पर रंग डाल रहे थे, लेकिन बाद में इनमें नशेड़ी भी घुस गए। इसके बाद लोगों से अभद्रता शुरू हो गई। लड़कियों पर भी रंग फेंका गया। लोगों के एतराज के बाद कई बार यहां अफरातफरी फैली। पुलिस शहामतगंज और बरेली कॉलेज वाले छोर पर तैनात थी, लेकिन बीच में जमकर हुड़दंग होता रहा।
विज्ञापन

हंगामे ने जब हद पार की तो इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह, एसएसआई वेदप्रकाश गुप्ता महिला पुलिस के साथ मूवमेंट शुरू किया। हुड़दंगियों को चेतावनी दी और एकाध बार लाठी फटकार कर खदेड़ा भी। नशे में हंगामा कर रहे लोग थाने में बैठा लिए गए, शाम को उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया। घंटाघर के पास भी एक युवती को रंग लगाने पर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी को पीटने के बाद भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed