{"_id":"5c25366cbdec22572536330c","slug":"201545942636-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी फौजी की पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी फौजी की पिस्टल का लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी के तुलसीनगर में बुधवार रात आठ बजे टाइल्स लगाने की मजदूरी के बकाया 6500 रुपये मांगने पर हुए विवाद में रिटायर्ड फौजी ने राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने रात सवा बजे दीपक स्वीट्स के सामने से उसकी गिरफ्तारी दिखाकर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसकी पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
गुरुवार को राजमिस्त्री नूर मोहम्मद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना था कि फौजी रफीक अहमद का बेटा वासिद भी सह आरोपी है, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया हैै। प्रभारी कोतवाल वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रफीक के बेटे का घटना में क्या रोल है, इसके साक्ष्य जुटाकर ही कार्रवाई की जाएगी। रफीक की पिस्टल का लाइसेंस कठुआ से जारी हुआ है। पिस्टल पुलिस के कब्जे में है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी है। जेल जाने से पहले थाने में मौजूद रफीक ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। अगर वह गोली न चलाता तो ये लोग उसे और उसके परिवार के लोगों को मार देते। बेटा मौके पर नहीं था, उसका नाम गलत दर्ज कराया है।