फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बीमा कंपनियों को तीन करोड़ का चूना लगाने की तैयारी में थे जालसाज

बीमा कंपनियों को तीन करोड़ का चूना लगाने की तैयारी में थे जालसाज

Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
बीमा कंपनियों को तीन करोड़ का चूना लगाने की तैयारी में थे जालसाज
युवक की मौत के बाद फर्जीवाड़ा कर बीमा कराने और क्लेम हासिल करने की कोशिश में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई। दोनों आरोपियों ने दो युवकों की मौत के बाद उनके 13 बीमा कराए थे और करीब तीन करोड़ रुपये का क्लेम हड़पने की तैयारी में थे। इसी बीच एक बीमा कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज करा दी तो मामला खुल गया। पुलिस ने इस मामले में एक मृतक की मां, बीमा कराने वाले दो एडवाइजर और फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले ठिरिया नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव टेरिटरी मैनेजर अमित सक्सेना ने 22 जुलाई को ठिरिया निजावत खां निवासी शहनाज के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने फर्जीवाड़ा कर अपने बेटे शोएब खां की मौत के बाद 25 लाख रुपये के दो बीमा कराए। एक अन्य बीमा एलआईसी से 9.90 लाख रुपये का कराया गया। इनसे 19.90 लाख रुपये का क्लेम प्राप्त भी कर लिया था। विवेचना एसआई प्रीति पवार को दी गई। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान नरियावल निवासी साकिब और ठिरिया निवासी शकील उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चौंकाने वाली कहानी सामने आई। शोएब की मौत जनवरी, 2016 में बहेड़ी स्थित ननिहाल में हुई। मगर उसकी मौत 25 अप्रैल, 2016 को ठिरिया में होना बताकर बीमा का राशि हासिल करने के लिए क्लेम किया गया। वह बीए प्रथम वर्ष तक पढ़ा था, मगर उसे हाईस्कूल बताया गया। वह अक्सर बीमार भी रहता था, फिर भी फर्जीवाड़ा कर मौत के बाद बीमा करा दिया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी बने आरोपी
इस मामले में पुलिस में शोएब की मां के अलावा बीमा के लिए उसकी पॉलिसी अप्रूव करने वाले एडवाइजर भमोरा निवासी शेर बहादुर और बदायूं में बिल्सी निवासी जितेंद्र को आरोपी बनाया है। इसके अलावा गलत तिथि पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले ठिरिया नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी भी आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऐसे युवाओं पर नजर रखते थे, जिनकी बीमारी के कारण घर में मौत हुई हो और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी न हुआ हो। इसके बाद बीमा कंपनियों के कर्मचारियों से साठगांठ कर उनका बीमा करा लेते थे और फिर बीमा की तारीख के कुछ महीने बाद का मृत्यु प्रमाण बनवाकर क्लेम के लिए आवेदन करते थे। मगर शोएब के मामले में आरोपियों ने नॉमिनी और उसके चाचा के रूप में अपना ही मोबाइल नंबर दर्ज करा दिया। इससे वे पकड़े गए।

फर्जीवाड़ा कर बना लिया होटल, फैक्ट्री
आरोपियों ने इस तरह से फर्जीवाड़ा करके लंबी कमाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीलीभीत बाईपास पर एक होटल बना रखा है और एक स्टील फैक्ट्री भी है। माना जा रहा है कि वे पहले भी ऐसे मामले को अंजाम दे चुके हैं।


अभी दर्ज होंगे 10 से अधिक मुकदमे
कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि शोएब के अलावा आरोपियों ने ठिरिया निजावत खां के ही रहने वाले शोहाब अली खां के भी 10 बीमा कराए थे। करीब ढाई करोड़ रुपये कवर राशि के ये 10 बीमा पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई प्रू, ऐगॉन, आईसीआईसीआई प्रूडेंसियल, रिलायंय आदि कंपनियों से कराए थे। आरोपियों ने शोहाब की मौत 13 दिसंबर, 2015 को करंट लगने से मौत होने की बात कहते हुए क्लेम कर दिया। मगर यह मामला पकड़ में आने के बाद अब ये कंपनियां भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed