फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनायें भड़काने वालों पर लगेगी एनएसए

सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनायें भड़काने वालों पर लगेगी एनएसए

Mon, 11 Jun 2018 12:31 AM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनायें भड़काने वालों पर लगेगी एनएसए
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं
विज्ञापन

भड़काने वालों पर लगेगी एनएसए
- एसएसपी ने फेसबुक, व्हाट्सऐप पर निगरानी के जारी किए निर्देश
- रमजान और कांवड़ के मद्देनजर सतर्कता बरत रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। रमजान के बाद अब कांवड़ में शहर की शांति व्यवस्था में सेंध लगने से बचाने को पुलिस ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर बेतहाशा वायरल होने वाली आपत्तिजनक पोस्ट से शहर का माहौल खराब हो सकता है। ऐसे इनपुट के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निर्देश जारी किए हैं कि व्हाट्सऐप और फेसबुक पर इन पोस्ट को वायरल करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही एनएसए की कार्रवाई भी करें।

बीते दिनों एक व्हाट्सऐप ग्रुप में एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मेसेज के बाद चाहबाई निवासी फोटोग्राफर को पकड़कर जेल भेजा गया था। इस मामले में एसएसपी ने पुलिस टीम को दरगाह भेजकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। ऐसे मामले पहले भी सामने आए, जबकि आपत्तिजनक पोस्ट से कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। थानों के घेराव तक हो चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री जैसे लेख, फ ोटो, वीडियो आदि व्हाट्सऐप या फेसबुक पर डालेगा या आगे फ ॉरवर्ड करेगा, तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि भ्रमित करने के लिए वीडियो अक्सर दूसरे जिला, राज्य या देश के होते हैं। ऐसी पोस्ट पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसी पोस्ट की इन नंबरों पर दें जानकारी :
पुलिस अधीक्षक नगर - 9454401035
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण - 9454401033
पुलिस अधीक्षक अपराध - 9454401034
क्षेत्राधिकारी अपराध - 7839861944
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed