{"_id":"59908e844f1c1b1e3c8b4893","slug":"201502645892-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ब्रेकअप’ के बाद आशिक ने जलाया था बहनों को, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘ब्रेकअप’ के बाद आशिक ने जलाया था बहनों को, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
‘ब्रेकअप’ के बाद आशिक ने जलाया था बहनों को, दो गिरफ्तार
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
छोटी बहन से ब्रेकअप के बाद उसके आशिक यूसुफ ने पेट्रोल से जलाकर उसे डराने की योजना बना डाली, ताकि वह उसके पास लौट आए। साजिश में छोटी बहन से ही एक तरफा प्रेम करने वाले गांव के विजयपाल को शामिल कर लिया। विजयपाल की बाइक से पेट्रोल निकाला और दोनों ने कमरे में सो रही बहनों पर पेट्रोल छिड़क कर वारदात अंजाम दी।
तफ्तीश में दोनों बहनों के दो परिचित के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए उठाया। उन्होंने पुलिस के सामने छोटी बहन के पूर्व आशिक यूसुफ और एकतरफा प्यार करने वाले विजय पाल का नाम खोला। विजयपाल छोटी बहन से आते-जाते छेड़खानी भी करता था। जिसका जिक्र छोटी बहन ने जिला अस्पताल में दर्ज करवाये अपने बयान में भी किया था। सिलाई सीखने के लिए जिस महिला के पास छोटी बहन जाती थी, उन्होेंने भी यूसुफ और विजयपाल के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने विजयपाल और यूसुफ को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो सभी कड़ियां आपस में जुड़ती चली गईं। एसएसपी जोगेंद्र कुमार और एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने प्रेसवार्ता करके खुलासा किया।
यूसुफ था मास्टर माइंड, पांच हजार की मदद भी दी
विजय के मुताबिक, योजना यूसुफ की थी। मकसद था कि दोनों बहनों को डरा दिया जाए। यही वजह थी कि दो कदम पीछे से पेट्रोल छिड़का, लेकिन आग भड़क गई और दोनों बहनें झुलस गई। उस रात डेढ़ बजे यूसुफ और विजयपाल बाइक से पेट्रोल निकालकर वहां पहुंचे थे। रात करीब 3.30 बजे बहनों पर पेट्रोल छिड़ककर दोनों अपने घरों में आ गए। यूसुफ की योजना थी कि परिवार से सहानुभूति दिखाकर छोटी बहन के नजदीक आ सके, इसलिए पांच हजार की आर्थिक मदद भी दी। यह भी सामने आया कि तीसरी बहन का भी यूसुफ के भाई जीशान से प्रेम संबंध थे। यही वजह है कि यूसुफ मान रहा था कि हादसे से डरने के बाद छोटी बहन उसके पास वापस लौट आएगी।
विज्ञापन
आग में बड़ी बहन की गई जान
झुलसने के बाद दोनों बहनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रविवार सुबह छह बजे बड़ी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह 90 फीसदी तक जल चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। शव बरेली लाया जा रहा है। वहीं, छोटी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। सिविल अस्पताल में उसका इलाज जारी है। गांव में चर्चा रही कि छोटी बहन के चक्कर में बड़ी बहन को जिंदगी गंवानी पड़ी।
आरोपियों पर लगेगा एनएसए
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बहनों को जलाने वाले आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। खुलासे में नवाबगंज थाना प्रभारी गणेशदत्त जोशी, एसएसआई संजय सिंह, दरोगा प्रदीप, कांस्टेबल विपिन सहित क्राइम ब्रांच के अंकुल चौधरी, मोबीन खान और रामेंद्र यादव की भूमिका रही।