फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ताले में फेवी क्विक डालकर सराफ से साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी

ताले में फेवी क्विक डालकर सराफ से साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी

Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
ताले में फेवी क्विक डालकर सराफ से साढ़े पांच लाख की टप्पेबाजी
बरेली।
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने एक और सराफ को निशाना बनाते हुए बिथरीचैनपुर के नरियावल सब्जी बाजार के पास स्थित आराध्या ज्वैलर्स से करीब साढ़े पांच लाख के जेवरों और नगदी से भरा थैला उड़ा ले गए। इस बार बदमाशों ने दुकान की सीढ़ी पर मल फेंक कर सराफ को गुमराह नहीं किया, बल्कि दुकान के ताले में फेवी क्विक डालकर सराफ को मजबूर किया कि वह सोने-चांदी से भरे थैले को छोड़कर दुकान से हटे और वारदात को अंजाम दिया जा सके। सराफ की दुकान पर टप्पेबाजी की सूचना पर बिथरीचैनपुर थाने की पुलिस ने छानबीन करके मुकदमा दर्ज किया है। लगातार टप्पेबाजी करने वाले इस गिरोह के बारे में फिलहाल पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है।
बिथरीचैनपुर के नरियावल सब्जी बाजार के पास स्थित आराध्या ज्वैलर्स के मालिक पूर्व प्रधान राजकुमार के बेटे आशीष सुबह करीब दस बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। उनके पास एक थैला था जिसमें सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार नगद रुपये थे। उन्होंने ताले में चाबी लगाना चाहा तो उसके छेद में फेवी क्विक भरा हुआ था। जिसकी वजह से ताला नहीं खुल सकता था। दोनों को लगा कि बाजार में किसी बच्चे ने शरारत में ऐसा किया होगा।
विज्ञापन


दस मिनट में ले उड़े सोने-चांदी का थैला
पूर्व प्रधान की सराफ की दुकान के बगल में पेंट की दुकान भी है, जिस पर सुबह चचेरा भाई दीपक बैठा हुआ था। आशीष ने यह बात दीपक को बताकर थैला उसके काउंटर पर रख दिया। आशीष ताले खोलने की कोशिश करता रहा और दीपक ताला काटने के लिए आरी लेने के लिए बगल की दुकान पर चला गया। इस दौरान थैला पेंट की दुकान के काउंटर पर रखा रह गया। दीपक के मुताबिक जब वह सिर्फ दस मिनट में वापस लौट आया लेकिन थैला गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले 12 किलो चांदी थाने में बताई सात किलो
टप्पेबाजी के बाद सराफ ने बताया कि उसके थैले में 12 किलो चांदी, 250 ग्राम सोना और 25 हजार नगद था, लेकिन बिथरीचैनपुर थाने की एफआईआर में सराफ ने सात किलो चांदी, 200 ग्राम सोना के जेवर और 25 हजार नगद की टप्पेबाजी होना बताया है।



सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही पुलिस
आराध्या दुकान के 500 मीटर की दूरी नरियावल में देवी माता के मंदिर पर मेला चल रहा था। बाजार में लोगों की भारी भीड़ थी। इसके बावजूद सरेआम बदमाशों ने वारदात की। इस खुलासे के लिए सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की टीम और क्राइम ब्रांच छानबीन कर रही है। पुलिस दुकान के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को खंगाल रही है।

वारदात में किसी ने बदमाश को नहीं देखा है। हम सीसीटीवी फुटेज जांच रहे हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। सराफ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed