{"_id":"5cc8a6fabdec2207710344ca","slug":"191556653818-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान के बहाने शोरूम मैनेजर से हजारों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्कूटी की बुकिंग के लिए एडवांस पेमेंट ऑनलाइन करने के बहाने एक शोरूम मैनेजर से हजारों रुपये ठग लिए। मैनेजर के मुताबिक पेमेंट के लिए गलत लिंक भेजकर ठग ने खाते से रुपये निकाले। एसएसपी के आदेश पर अज्ञात ठग के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित टीवीएस प्राइड शोरूम पर सुशांत सिंह मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल की सुबह उनके पास गाड़ी की खरीद और भुगतान से संबंधित जानकारी के लिए एक कस्टमर का फोन आया। सौदा होने के बाद कस्टमर ने बुकिंग के लिए 30 हजार रुपये एडवांस ऑनलाइन गूगल पे के माध्यम से भेजने के लिए सुशांत से खाते की जानकारी मांगी। सुशांत के मुताबिक कस्टमर को डीटेल भेजने के बाद उनके फोन पर 21 हजार रुपये का एक लिंक आया। जिसे उन्होंने ठग के कहने पर एप्रूव कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोबारा ठग ने 11 हजार रुपये का लिंक भेजा जिसे सुशांत ने कैंसिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।