{"_id":"5c7d730cbdec22140f074b60","slug":"191551725324-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार में वोल्वो बस ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खड़ी कार में वोल्वो बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
बरेली/सीबीगंज। दिल्ली हाईवे किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार वोल्वो बस ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। उनके एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी शादी को अभी करीब 20 ही दिन हुए थे। शादी से 20 दिन पहले उसकी मां की भी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने सीबीगंज थाने में बस चालक के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
सीबीगंज की लेवर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मनीष रविवार रात करीब 12 बजे दोस्त रविंद्र के साथ महेंद्रा के शोरूम के पास कार में बैठे बातें कर रहे थे। तभी वहां से गुजरी तेज रफ्तार वोल्वो बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में मनीष और रविंद्र उर्फ गोलू गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वहीं चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। एक रिश्तेदार ने बताया कि मनीष कैंफर फैक्ट्री में ऑपरेटर थे। इसी दस फरवरी को उनकी शादी हुई थी। शादी के 20 दिन पहले उनकी मां भी गुजर गई थीं। पिता भी एक साल पहले चल बसे थे। अब उनके परिवार में सिर्फ उनकी बहन श्रद्घा ही बची हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौैंप दिया।