{"_id":"5c461bedbdec22738563d532","slug":"191548098541-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विहिप जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राणा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके पहले भी पांच माह पूर्व उन्हें धमकी दी गई थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से बदमाशों ने फिर ऐसी हरकत की है। फिलहाल अभी वह जिले के बाहर हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी है।
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह राणा ने 13 अगस्त 18 को सैनिकों के सम्मान में एक कावड़ यात्रा ग्राम कादरगंज से फरीदपुर और पचौमी होते हुए निकाली थी। इसके बाद 16 अगस्त को कार्यकर्ता गुरुदेव पाठक के फोन पर कॉल करके जान से मारने की धमकी विहिप जिलाध्यक्ष मानवेंद्र राणा को दी गई थी। गुरुदेव पाठक ने कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने छानबीन की जरूरत ही नहीं समझी। पुलिस की लापरवाही के चलते फिर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र राणा को जान से मारने की धमकी फोन पर शाम को दी गई। इस बार जिस नंबर से धमकी दी गई है वह दूसरा है। विहिप जिलाध्यक्ष संगठन के काम से उत्तराखंड गए हुए हैं।
इस संबंध में मानवेंद्र राणा ने बताया कि वापस आकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। बताया, दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई की होती तो बदमाशों को धमकी देने की हिम्मत नहीं होती।