{"_id":"5bec6201bdec2269ac7ef4ba","slug":"191542218241-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को जुआरी बताकर जायदाद का दावा, खुद निकला नशेड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां को जुआरी बताकर जायदाद का दावा, खुद निकला नशेड़ी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पर जुआ खेलने के गंभीर आरोप लगाकर जायदाद से बेदखल करने की शिकायत करने वाला युवक खुद नशे में दौलत लुटाने वाला निकला। परामर्श केंद्र में सच्चाई सामने आने के बाद परिवार के गिले शिकवे दूर करा दिए गए।
शहर के बिहारीपुर निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले मां के खिलाफ एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को पत्र दिया था। बताया था कि वह जुआ खेलती है। मां के पास पांच मकान हैं और वह चार भाई हैं, बावजूद उसे बेदखल कर दिया गया है। मां कहती है कि पत्नी व बच्चों को छोड़ दो तो जायदाद मिलेगी। एसपी सिटी ने इस मामले को परामर्श केंद्र में भेज दिया था। वहां जांच और दोनों पक्षों को बुलाकर बात की गई तो पता लगा कि लड़का खुद शराब पीता है और मां से किसी न किसी बहाने रुपये लेकर दोस्तों पर उड़ा देता है। महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। सभी बेटे अपने परिवार के साथ रहते हैं तो मन न लगने पर वह कभी कभार आसपास के लोगों के साथ रमी खेल लेती है। जुआ उन्होंने कभी नहीं खेला। काउंसलर्स ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बेटे ने मां से माफी मांगी तो मां भी शराब छोड़ने पर उसे साथ रखने को तैयार हो गईं।