फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईवे पर बुकिंग के बहाने पिकअप लूटने की कोशिश

हाईवे पर बुकिंग के बहाने पिकअप लूटने की कोशिश

Thu, 04 Apr 2019 02:33 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 04 Apr 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बुकिंग के बहाने पिकअप लूटने की कोशिश
बरेली। डेलीपीर मंडी से बोलेरो पिकअप बुकिंग करके दो बदमाशों ने बैरियर टू के पास उसे लूटने की कोशिश की। सजगता दिखाकर ड्राइवर गाड़ी से लटक गया तो लुटेरे उसे करीब सौ मीटर तक खींचकर ले गए। बाद में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। कार से कूदकर दूसरा लुटेरा भाग निकला।
विज्ञापन

इज्जतनगर के छोटी बिहार निवासी आजिद खां ठेके पर बोलेरो पिकअप गाड़ी चलाते हैं। बुधवार रात 11 बजे वे डेलापीर मंडी पर गाड़ी लेकर खड़े थे। यहां दो लोग पहुंचे। बताया कि अहलादपुर से घर का कुछ सामान दुर्गानगर तक लाना है। इन्होंने दो हजार में गाड़ी बुक कर ली। अजीम गाड़ी में दोनों को बैठाकर पीलीभीत हाईवे की तरफ बढ़े। बैरियर टू चौकी से कुछ दूर पहले आजिद गाड़ी में चाबी लगी छोड़कर गुटखा लेने उतरे। इस बीच मौका पाकर दोनों में से एक लुटेरे ने गाड़ी स्टार्ट की और भगाने लगा। तब आजिद सकपका गए। उन्होंने कूदकर ड्राइविंग कर रहे लुटेरे को पकड़ने की कोशिश की और गाड़ी से लटक गए। दोनों में खींचतान हुई पर आजिद ने हिम्मत नहीं हारी। जरा सा आगे बढ़े तो चीखपुकार सुनकर पुलिस ने बैरियर पर गाड़ी रोक ली। इस बीच एक लुटेरा दूसरी साइड से फरार हो गया। पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। गाड़ी को चौकी पर खड़ी कराकर लुटेरे को थाने आए। आरोपी दीपक पटेल भुता के गांव तेवरिया का निवासी है। वह हाफिजगंज थाने से एक बार पहले भी लूट में जेल जा चुका है। करीब तीन महीने पहले उसकी जमानत हुई थी। आरोपी को छुड़ाने को उसकी मां थाने आ गई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


लूट की कोशिश के बाद चेकिंग तेज
- शहर से लूट की कोशिश के बाद वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई। शहर के सभी चौराहों पर पुलिस दिख रही थी। प्रशासनिक अधिकारी भी स्टेटिक टीम के साथ निकले और वाहनों की चेकिंग की। अधिकांश दिल्ली, राजस्थान व अन्य प्रदेशों की गाड़ियां चेक की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed