फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   उझानी के बुजुर्ग व्यवसायी ने एनजीओ संचालिका को भेजा अश्लील मेसेज

उझानी के बुजुर्ग व्यवसायी ने एनजीओ संचालिका को भेजा अश्लील मेसेज

Wed, 20 Mar 2019 01:11 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
उझानी के बुजुर्ग व्यवसायी ने एनजीओ संचालिका को भेजा अश्लील मेसेज
बरेली। शहर में एनजीओ चलाने वाली महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताया कि फेसबुक पर उसका परिचय उझानी में एनजीओ चलाने वाले 65 वर्षीय व्यवसायी से हो गया। इसके बाद फेसबुक पर ही व्यवसायी ने उन्हें अश्लील मेसेज डाल दिया। इससे वह सकते में है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

महिला अपने एनजीओ की कई सदस्यों को लेकर एसपी क्राइम रमेश भारतीय से मिलीं। उन्हें बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह एक एनजीओ चलाती है। फेसबुक पर ही उनका परिचय बदायूं के उझानी कस्बा निवासी एक व्यक्ति से हुआ। करीब 65 वर्षीय यह व्यक्ति व्यवसाय करने के साथ एक समिति चलाते हैं। समाजसेवा का दावा भी करते हैं। महिला के मुताबिक, 17 मार्च की रात दस बजे इस व्यक्ति ने फेसबुक मेसेंजर पर उन्हें अंग्रेजी में एक मेसेज भेजा। जवाब में उन्होंने लिखा कि वह अंग्रेजी कम जानती हैं। हिंदी में लिखकर भेजें। तब बुजुर्ग ने ऐसा ही किया। यह अश्लील मेसेज था। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। एसपी क्राइम ने भरोसा दिलाया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed