{"_id":"5c4a26a1bdec22736934b32e","slug":"181548363425-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच पूरी नहीं, मिल रहा सिल्वर डिस्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच पूरी नहीं, मिल रहा सिल्वर डिस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहलादपुर मुठभेड़
जांच पूरी नहीं, अफसरों को मिलेगी सिल्वर डिस्क
बरेली। डीजीपी कार्यालय ने एएसपी अशोक मीना और सीओ प्रथम कुलदीप कुमार को सिल्वर डिस्क देने की घोषणा की है। यह डिस्क दोनों अधिकारियों को हाल में हुए अहलादपुर मुठभेड़ में संभल के दो कथित बदमाश कपिल चौधरी और अशोक सिंह को मार गिराने के लिए दी जा रही है। बता दें कि मुठभेड़ पर कई सवाल उठे थे, जिनका पुलिस अफसर जवाब नहीं दे पाए थे। मारे गए दोनों युवकों के घरवालों ने भी मुठभेड़ को फर्जी बताया था। अभी तक इसकी जांच भी पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस के अधिकारी, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और परिवार के लोगों के बयान दर्ज हो रहे हैं। गोलियों का हिसाब भी पुलिस अधिकारियों को सिटी मजिस्ट्रेट को देना पड़ रहा है। एसएसपी कार्यालय के मुताबिक इसके अलावा उत्कृष्ट कार्यों के लिए कांस्टेबल गिरिजेश पोसवाल और मोहित कुमार को गोल्ड डिस्क के लिए नामित किया गया है।