फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कचहरी लॉक अप में सिपाही पर हमलावर हुआ बंदी

कचहरी लॉक अप में सिपाही पर हमलावर हुआ बंदी

Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
कचहरी लॉक अप में सिपाही पर हमलावर हुआ बंदी
फोटो -
विज्ञापन

कचहरी लॉकअप में बंदी ने सिपाही पर किया हमला
तलाशी लेने पर भड़का बंदी, गालीगलौज कर सिपाही से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। एडीजी कोर्ट में पेशी के बाद बभिया का बदमाश कचहरी लॉकअप में सिपाही के तलाशी लेने पर भड़क गया। उसने गालीगलौज करते हुए सिपाही से मारपीट कर दी। साथी सिपाहियों ने बदमाश को काबू में किया। बदमाश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया के बदमाश छोटू उर्फ करन को शनिवार को एडीजी थर्ड की कोर्ट में पेशी के बाद कचहरी हवालात लाया गया था। सिपाही प्रदीप कुमार ने छोटू की तलाशी लेनी चाही तो वह गालीगलौज करने लगा। सिपाही ने उसके पास मादक पदार्थ होने की आशंका में जबरदस्ती तलाशी लेनी चाही तो छोटू ने मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर बाहर खड़े बाकी सिपाही अंदर आ गए और बदमाश छोटू को पकड़कर अलग किया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि प्रदीप की तहरीर पर छोटू के खिलाफ कोतवाली में सरकारी काम में बाधा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, गालीगलौज करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed