फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   around 4.5 lac looted from Women near police picket

पुलिस पिकेट के पास महिला से साढ़े चार लाख लूटे

Tue, 22 May 2018 12:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 22 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
around 4.5 lac looted from Women near police picket
बेखौफ बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े मिनी बाईपास पर पुलिस पिकेट के पास बीसलपुर (पीलीभीत) की एक बीज प्लांट की मालकिन से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने होते हुए भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पुलिस काफी देर बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसे कोई कामयाबी नहीं मिली। महिला की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीसलपुर के गंगा प्रसाद एडवोकेट की पत्नी मुन्नी गंगवार न्यू दंपति तराई एग्रो सीड प्लांट नाम की फर्म चलाती हैं। मुन्नी गंगवार के मुताबिक हाल ही में उन्होंने किसानों से गेहूं खरीदा था जिसका उन्हें भुगतान करना था। सोमवार को वह पैसे का इंतजाम करने बस से बरेली आई थीं। सेटेलाइट बस अड्डे पर उतरकर वह आटो में बैठकर चौकी चौराहे के पास ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर पहुंची। यहां दोपहर 1:30 बजे उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये का चेक कैश कराया। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में भी उनकी फुटेज मिली। बैंक से वह आटो के जरिये पहले चौपुला चौराहा और फिर मिनी बाईपास पहुंची थीं। पुलिस पिकेट के नजदीक जब उनका ऑटो जेके टायर के शोरूम के सामने से गुजर रहा था तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पर्स लूट लिया और कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने से होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मुन्नी गंगवार के मुताबिक उनके पिता इंद्रपाल सिंह रामपुर के कैमरी में रहते हैं और राइस मिल चलाते हैं। उनका बरेली के बसंत विहार में भी मकान है। बैंक से निकलने के बाद वह अपने भाई से मिलने बसंत विहार जा रही थीं, लेकिन रास्ते में वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से ही पीछे लगे लुटेरे
लूट की वारदात के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी खुद इज्जतनगर और कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे जिले में बाइक सवारों की चेकिंग के निर्देश जारी किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लुटेरे बैंक से ही मुन्नी गंगवार के पीछे लग गए थे, हालांकि सीसी कैमरे की फुटेज में बदमाशों को नहीं पहचाना जा सका। मुन्नी गंगवार यह भी नहीं बता पा रही हैं कि लुटेरों की बाइक किस रंग की थी।


बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। कोशिश की जा रही है कि बदमाशों को पकड़ लिया जाए। सीसी कैमरों की छानबीन की जा रही है। - नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed