फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईटेंशन लाइन गिरने से मजदूर की मौत का मामलाः पिता ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

हाईटेंशन लाइन गिरने से मजदूर की मौत का मामलाः पिता ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Tue, 01 Jan 2019 01:29 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन गिरने से मजदूर की मौत का मामलाः पिता ने बिजली ठेकेदार के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट
बरेली। कांधरपुर में बिजली के पोल लगाते वक्त हाईटेंशन लाइन गिरने से आईटीआई छात्र की मौत के मामले में उसके पिता ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट कराई है। छात्र दिहाड़ी मजदूर के रूप में पोल लगाने का काम करा रहा था।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत शुक्रवार को कैंट के गांव कांधरपुर में बिजली के पोल लगाए जा रहे थे। इस काम का ठेका बजाज कंपनी को मिला है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कांधरपुर के पटेल मार्केट के सामने पोल लगाते समय हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई। उमरसिया निवासी नरेश की मौत हो गई और उसका साथी मुरारी बिजली के तार की चपेट में आ गए। तारों से उठती ऊंची लपटें देख बाजार में भगदड़ मच गई। एक इलेक्ट्रीशियन ने कांधरपुर उपकेंद्र में फोन करके बिजली सप्लाई बंद कराई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां 22 वर्षीय नरेश को मृत घोषित कर दिया गया। नरेश फरीदपुर की आईटीआई का छात्र भी था। घटना के बाद ठेकेदार और विभाग ने पल्ला झाड़ लिया था। इसके बाद सोमवार को नरेश के पिता भूपराम ने ठेकेदार गौरव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि ठेकेदार उनके बेटे को बुलाकर लाया था और बिना सुरक्षा संसाधनों काम करा रहे थे। ठेकेदार की इसी लापरवाही के चलते उनके बेटे की जान चली गई।
विज्ञापन


भूपराम की ओर बेटे की मौत के लिए ठेकेदार गौरव को दोषी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है। उसके अनुसार ही कार्रवाई होगी। - देवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed