फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   आधी रात शहर भ्रमण पर निकले पुलिस अफसर

आधी रात शहर भ्रमण पर निकले पुलिस अफसर

Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आधी रात शहर भ्रमण पर निकले पुलिस अफसर
डीजीपी के निर्देश पर बुधवार रात एक बजे से तीन बजे तक एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी ध्रुवकांत ठाकुर और एसएसपी मुनिराज जी. ने शहर भ्रमण कर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की जांच की।
विज्ञापन

लखनऊ में एपल कंपनी के अधिकारी की हत्या के बाद सिपाही पर हुई कार्रवाई के खिलाफ पुलिसकर्मियों में विरोध की सुगबुगाहट देखते हुए अफसर चिंतित हैं। इसका असर पुलिस की मुस्तैदी पर तो नहीं पड़ा है, यह जांच करने के लिए डीजीपी के निर्देश पर बुधवार रात अफसर सड़कों पर निकले। रात एक बजे से तीन बजे के बीच एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी ध्रुवकांत ठाकुर और एसएसपी मुनिराज जी. ने शहर में भ्रमण किया। ये अफसर सेटेलाइट चौराहा, अयूब खां, सीबीगंज समेत कई स्थानों पर पहुंचे। अफसरों ने पुलिसकर्मियों से लखनऊ की घटना को लेकर बातचीत की और उनकी समस्याएं भी जानने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मी अफसरों के सामने लखनऊ की घटना पर बोलने से बचते रहे। एडीजी प्रेमप्रकाश और आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने इसे सामान्य जांच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed