फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा

गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा
बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में गर्भवती की इलाज के दौरान मौत होने से भड़के परिवार के लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करके जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। इस दौरान स्टाफ की तीमारदारों से तीखी नोेकझाेंक हुई। स्टाफ ने सुभाषनगर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने पहुंचकर परिवार के लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

बदायूं के कस्बा बिनावर निवासी अवनीश शर्मा ने अपनी गर्भवती पत्नी नीता शर्मा को तीन दिन पहले बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात अचानक नीता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक, उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। घरवालों ने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची थाना सुभाषनगर पुलिस ने विवाद शांत कराया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed