फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bag with 20 lac stolen from ICICI Bank

आईसीआईसीआई बैंक से 20.82 लाख नकदी से भरा बैग उड़ाया

Fri, 20 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 20 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bag with 20 lac stolen from ICICI Bank
सिविल लाइंस स्थित आईसीआईसीआई बैंक से बृहस्पतिवार दोपहर बदमाशों ने 20.82 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। यह रुपया रोडवेज का था, जो कलेक्शन कंपनी सीएमएस इंफो सिस्टम के कर्मचारी जमा करने के लिए बैंक लेकर पहुंचे थे। घटना को चार बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया, मगर वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी. ने घटना के खुलासे के लिए बदमाशों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस इंफो सिस्टम कंपनी के कर्मचारी पीपलसाना चौधरी निवासी विशाल और बसंत विहार निवासी राजीव 38 लाख रुपये कैश लेकर उसे जमा करने आईसीआईसीआई बैंक पहुंचे। इसमें रोडवेज के 20 लाख 82 हजार 373 रुपये थे, जो एक बैक में रखे थे। बाकी 27 लाख दो हजार 373 रुपये बॉक्स में रखे थे। विशाल और राजीव ने बैंक पहुंचकर अपनी कंपनी के कस्टोडियन भमोरा के गांव सिंघा निवासी अजीत को सारा कैश सौंप दिया और चले गए। अजीत कैश जमा करने के लिए लाइन में लग गए। बैग को उन्होंने बॉक्स के ऊपर रख लिया। इसी बीच बैंक पहुंचे तीन बदमाशों में से एक ने रोडवेज के कैश वाला बैग उठाया और बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे साथी के साथ भाग गया। इस दौरान उसके दो साथी बैंक में मौजूद लोगों पर नजर रखे रहे और फिर वे भी वहां से निकल गए। कुछ देर बाद अजीत पीछे घूमे तो बैग गायब देखकर उन्होंने शोर मचाया। इससे बैंक में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे जांचे गए। पुलिस भी बुला ली गई। एसएसपी मुनिराज जी. भी मौके पर पहुंच गए और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के बाद उसमें कैद बदमाशों के फोटो और वीडियो फुटेज मीडिया को जारी कराए। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। सीएमएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर सुनील कोठारी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed