{"_id":"5b22b44e4f1c1b64068b6471","slug":"171529001038-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर, बदायूं : टॉप कैरेट के बदमाशों की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहजहांपुर, बदायूं : टॉप कैरेट के बदमाशों की तलाश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम में एक करोड़ की लूट करने वाले बदमाशों की तलाश शाहजहांपुर, बदायूं, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले में की जा रही है। आईजी कार्यालय से बदमाशों के स्कैच और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिली तस्वीरों को इन जिलों में आम लोगों के लिए वायरल कर दिया गया है। बदमाशों का सुराग देने वाले को इनाम की पहले ही घोषणा की जा चुकी है। पुलिस की टीमों ने गोला, खीरी, पीलीभीत, बदायूं और बंडा (शाहजहांपुर) में डेरा जमाया हुआ है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने पीलीभीत की जिला जेल में बृहस्पतिवार को भी बदमाशों से पूछताछ की। पुलिस लूट और डकैती की पुरानी घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों के बीसलपुर की तरफ से आने और उसी दिशा में भागने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बदायूं पर फोकस कर रखा है। पीलीभीत हाईवे स्थित टॉप कैरेट ज्वेलर्स के शोरूम से चार जून को सफेद अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक करोड़ के जेवर लूट लिए थे। वारदात के बाद बदमाश बीसलपुर की तरफ ही भाग गए थे।