{"_id":"5b0468524f1c1bd8408b73da","slug":"171527015506-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा दुकानदार की बेटी ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा दुकानदार की बेटी ने की खुदकुशी
Updated Wed, 23 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी की बेटी ने की खुदकुशी
पड़ोसी दुकानदार से हुआ था प्यार, परिवार ने शादी से किया इंकार तो जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। किला इलाके के एक कपड़ा व्यापारी की बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पिता की तबीयत खराब होने पर उनका कपड़े का व्यवसाय संभालने के दौरान युवती को बगल के दुकानदार से प्यार हो गया, लेकिन घरवाले उससे शादी के लिए तैयार नहीं हुए। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती के घरवालों ने पड़ोसी दुकानदार के के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किला इलाके की 25 वर्षीय युवती के पिता की कपड़े की दुकान है। एक साल पहले पिता की तबीयत खराब होने पर युवती ने दुकान संभाल ली थी। इस दौरान उसके दुकानदार हिलाल से प्रेम संबंध हो गए। घरवालों को पता चला तो उन्होंने युवती पर बंदिशें लगा दीं। किला इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा ने बताया कि सोमवार को हिलाल ने युवती की बड़ी बहन के जरिये उससे बात की थी। मंगलवार सुबह युवती बेसुध अवस्था में अपने कमरे में मिली। घरवाले उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, युवती ने कोई जहर खा लिया था। युवती के घरवालों ने हिलाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर धोखा देने और खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।