फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   साहब दो दिन से भूखा था, इसलिए चुरा लिया मोबाइल

साहब दो दिन से भूखा था, इसलिए चुरा लिया मोबाइल

Fri, 16 Jun 2017 10:05 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
साहब दो दिन से भूखा था, इसलिए चुरा लिया मोबाइल
बरेली।
विज्ञापन

इज्जतनगर स्टेशन से मोबाइल चुराने वाले चोर ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के समक्ष अपना जुर्म बहुत ही आसानी से कबूल कर लिया। उसने इंस्पेक्टर से कहा कि साहब दो दिन से खाना नहीं खाया था। पेट में लगी भूख मिटाने को उसने मोबाइल चुरा लिया। उसे माफ करना चाहें तो कर दें। पुलिस ने उसे माफ नहीं करते हुए जेल भेज दिया।

शाहजहांपुर के खुटार के रहने वाले शशांक शुक्ला बृहस्पतिवार रात पीलीभीत जाने के लिए इज्जतनगर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए थे। बैट्री डिस्चार्ज हो जाने पर शशांक ने अपना मोबाइल स्टेशन पर चार्जिंग पर लगा दिया था। इसी दौरान यहां घूम रहे चोर ने मोबाइल चुरा लिया। शशांक ने तुरंत खोजबीन की और संदिग्ध लगने पर यहां मौजूद युवक पर मोबाइल चोरी का शक जताया। उसे पकड़कर इज्जतनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। उसने अपना नाम लईक उर्फ बल्ला निवासी धौंराटांडा, भोजीपुरा बताया। लईक का कहना था कि वह बेरोजगार है और पैसा न होने से उसने दो दिन से खाना नहीं खाया। अधिक भूख लगने पर ही उसने मोबाइल चुरा लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed