फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दीवार फांदकर रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, लाखों की चोरी

दीवार फांदकर रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, लाखों की चोरी

Sun, 12 May 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
दीवार फांदकर रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, लाखों की चोरी
बरेली। रेलवे कॉलोनी में कर्मचारी के क्वार्टर से चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। ड्यूटी से वापस आने पर उसे चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। रेलकर्मी ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर के स्टोर अनुभाग में कार्यरत मनोहर सिंह रेलवे हास्पिटल के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में रहते हैं। एक सप्ताह पहले उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। उनकी पत्नी और बच्चे पैतृक घर शाही गए हुए थे। आठ मई को रोजाना की तरह वह सुबह क्वार्टर में ताला डालकर ड्यूटी पर चले गए। दोपहर में चोर दीवार फांदकर क्वार्टर में घुस गए, जबकि बाहर से ताला लगा रहा। मनोहर सिंह शाम पांच बजे गेट का ताला खोलकर क्वार्टर में घुसे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। तीन लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये कैश गायब था। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी आ गए। उन्होंने यूपी-100 और इज्जतनगर पुलिस को चोरी के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। मनोहर ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए जेवर बनवाकर रखे थे, कुछ जेवर पैतृक थे। चोरों ने बच्चों की गुल्लक भी तोड़ दी। चोरी में सभी कुछ चला गया। उन्होंने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed