Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young woman left bloodied after being beaten with a helmet; major commotion ensues

Nainital News: वीकेंड पर बढ़ा वाहनों का दबाव, थमती रही रफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Young woman left bloodied after being beaten with a helmet; major commotion ensues
नैनीताल रोड पर लगे जाम में फंसे यात्री।    संवाद - फोटो : संवाद
हल्द्वानी। वीकेंड की छुट्टी और छठ पूजा के चलते रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था पर दोहरा दबाव रहा। पहाड़ों से लौटने वाले पर्यटकों के वाहनों की संख्या बढ़ने से नैनीताल रोड पर सुबह से ही यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। काठगोदाम से रानीबाग तक अलग-अलग समय पर वाहनों की कतारें लगती रहीं। छठ पूजा के आयोजन के चलते शहर के भीतर लागू रूट डायवर्जन ने भी राहगीरों की मुश्किलें बढ़ाईं। रामपुर और बरेली रोड पर भी दिनभर रुक-रुककर यातायात चलता रहा।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही पहाड़ से लौटने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। इसके चलते काठगोदाम और रानीबाग क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इसका असर नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज से तिकोनिया तक भी दिखाई दिया। कई बार अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

छठ पूजा के दौरान शहर के अंदर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया था। रूट डायवर्जन के चलते कई मार्गों पर वाहनों का दबाव दूसरे रास्तों पर शिफ्ट हुआ। इसका असर रामपुर और बरेली रोड पर भी देखने को मिला। इन मार्गों पर दिनभर वाहन रुक-रुककर आगे बढ़ते रहे। प्रमुख चौराहों पर यातायात का दबाव बढ़ने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। वीकेंड और धार्मिक आयोजन के चलते शहर की सड़कों पर यातायात सामान्य बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



त्योहार और वीकेंड के चलते वाहनों का दबाव अधिक रहा। हालांकि ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई थी। कहीं भी लगातार देर तक जाम लगने की स्थिति नहीं बनी। कुछ स्थानों पर जाम लगा लेकिन कर्मियों ने तुरंत यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article