फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   वीडियो फुटेज हासिल नहीं कर सकी पुलिस, अब चौकी इंचार्ज को दी जांच

वीडियो फुटेज हासिल नहीं कर सकी पुलिस, अब चौकी इंचार्ज को दी जांच

Sat, 10 Nov 2018 02:29 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
वीडियो फुटेज हासिल नहीं कर सकी पुलिस, अब चौकी इंचार्ज को दी जांच
बरेली। दरगाह आला हजरत के उर्स में शिरकत आए जायरीन से भरे बारातघर में आग लगाने की साजिश का खुलासा करने वाले बारातघर मालिक से पुलिस वीडियो फुटेज हासिल नहीं कर पा रही है। शुक्रवार को भी पांच बार बारातघर मालिक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बारादरी थाना प्रभारी सतीश कुमार ने अब इस मामले की जांच जगतपुर चौकी इंचार्ज को सौंप दी है।
विज्ञापन

बारादरी के मुन्ना खां के नीम के पास सैयद जफर अली का पैराडाइज बारातघर है। तीन नवंबर की रात उनके बारातघर में उस वक्त आग लग गई थी, जब वहां करीब 700 जायरीन ठहरे थे। अग्निकांड होने के बाद मंगलवार को बारातघर मालिक जफर अली ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सामने आया कि चार अंजान युवक बारातघर में पर्दे के पीछे से निकले थे। इसके कुछ ही देर बाद वहां आग की लपटें निकलने लगीं। जफर का आरोप था कि इन्हीं युवकों ने वहां आग लगाई। जफर ने एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार से शिकायत की थी। एसपी देहात ने बारादरी पुलिस को जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए। हालांकि इंस्पेक्टर जांच के निर्देश मिलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
तीन नवंबर की रात आला हजरत उर्स में शामिल होने आए करीब सात सौ जायरीन पैराडाइज बारातघर में रुके थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे हॉल के एक कोने में पड़े गद्दों से लपटें उठने लगीं। उस समय अधिकांश जायरीन बड़े हॉल में बैठकर एलईडी पर इस्लामी जलसा का लाइव प्रसारण देख रहे थे। आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed