फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   गरमाया पूरा ठिरिया : पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बेकाबू हुई भीड़, शहर भर का फोर्स जुटाया

गरमाया पूरा ठिरिया : पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बेकाबू हुई भीड़, शहर भर का फोर्स जुटाया

Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 24 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गरमाया पूरा ठिरिया : पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बेकाबू हुई भीड़, शहर भर का फोर्स जुटाया
kanwariyas
खजुरिया ब्रह्मनान के कांवड़ियों को अपने गांव से न निकलने देने के लिए उमरिया गांव में एक समुदाय के लोगों के हथियार लहराने की खबर ने पड़ोस के गांव मोहनपुर के लोगों को भड़का दिया। नतीजा यह हुआ कि एक तरफ से हथियार और डंडे लेकर उमरिया के लोग हाईवे पर पहुंच गए तो दूसरी तरफ से मोहनपुर के लोगों ने भी हथियार लेकर हाईवे की ओर कूच कर दिया। हालात विस्फोटक होते देख मौके पर मौजूद अफसर तनाव में आ गए। जैसे-तैसे हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

नकटिया पुलिस चौकी के सामने मोहनपुर की बेकाबू भीड़ नारेबाजी करते हुए उमरयिा में घुसने के लिए आगे बढ़ी तो तो पुलिस बीच में दीवार बनकर खड़ी हो गई। फोर्स ने दोनों पक्षों के लोगों को एक-दूसरे की तरफ बढ़ने से रोके रखा। मोहनपुर तिराहे पर बड़ी संख्या में डंडे-हॉकी लहराते हुए लोगों की भीड़ मौजूद होने का वायरलेस मेसेज प्रसारित होने के बाद कोतवाली, कैंट, सुभाषनगर थानों का पुलिस बल भी मोहनपुर तिराहे पर बुला लिया गया। सीओ सेकेंड अशोक मीना ने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की जद्दोजहद के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन का फोर्स आने के बाद लाठियां फटकारते हुए लोगों को मोहनपुर के अंदर तक खदेड़ा गया। उमरिया मोड़ पर भी मोर्चा लेने को तैयार खड़े लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन


उमरिया मोड़ को सील किया
तनाव की स्थिति को देखते हुए कुछ देर में ही ठिरिया का पूरा बाजार बंद हो गया। हाईवे पर पेट्रोल पंप को भी एहतियातन बंद करा दिया गया। पचास कदम की दूरी पर दोनों मोड़ पर भारी पुलिस बल तैयार कर दिया गया। उमरयिा मोड़ को बैरिकेडिंग कर सील करा दिया गया। छतों पर खड़े लोगों के चेहरों पर तनाव साफ नजर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed