{"_id":"5b60b6494f1c1bb35d8b68ad","slug":"161533064777-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायब छात्र सेल्फी भेजकर घरवालों पर कर रहा इमोशनल अत्याचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायब छात्र सेल्फी भेजकर घरवालों पर कर रहा इमोशनल अत्याचार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोचिंग जाने को निकला छात्र लापता होने के बाद से सेल्फी भेजकर घरवालों पर इमोशनल अत्याचार कर रहा है। घर वापसी के लिए किराया न होने की बात कहकर उसने दो हजार रुपये मांगे। मां ने 500 रुपये भेजे तो उसने निकालकर खर्च कर लिए। छात्र ने अपनी लोकेशन गुजरात के भुज में बताई है।
नवाबगंज के गांव चंदुआ चमरौआ निवासी लेखराज का 14 वर्षीय बेटा बेटा अमित राज यहां जय नारायण विद्या मंदिर में हाईस्कूल का छात्र है और प्रेमनगर की शास्त्रीनगर कॉलोनी में मां वीरा देवी के साथ रहता है। छह जुलाई की शाम अमित घर से कोचिंग जाने के लिए निकला लेकिन फिर घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच 19 जुलाई को अमित ने अपनी मां को फोन करके खुद को गुजरात के भुज में बताया और रुपये न होने की बात कही। इस पर मां ने उसके बैंक खाते में 500 रुपये डाल दिए तो वे फौरन ही निकल गए। इसके बाद उसने दिल्ली में रहने वाले अपने तहेरे भाई अवलेश को व्हाट्सऐप करके दो हजार रुपये भेजने को कहा। उन्होंने पूछा कि मैं कैसे मानूं तुम अमित ही हो तो उसने अपनी सेल्फी भेज दी। इस तरह छात्र घरवालों को परेशान कर रहा है। प्रेमनगर पुलिस ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने बताया कि एक बार पहले ऐसे ही वह पटना चला गया था।