फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अब कैंट में किशोरी और बहेड़ी में महिला की चोटी कटने का हल्ला

अब कैंट में किशोरी और बहेड़ी में महिला की चोटी कटने का हल्ला

Sat, 05 Aug 2017 01:27 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
अब कैंट में किशोरी और बहेड़ी में महिला की चोटी कटने का हल्ला
बरेली।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र में शुक्रवार को एक किशोरी की चोटी काट ली गई। वहीं बहेड़ी के गांव राईन नवादा में बताया जा रहा है कि एक महिला की चोटी कटकर अचानक गिर गई, जिससे वह बेहोश हो गई। उधर, सुभाषनगर में बालिका की चोटी काटने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिलसिलेवार तरीके से चोटी कटने की घटनाएं होने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। वहीं सुभाष नगर में जिस बच्ची की चोटी कटी थी घरवालों का कहना है कि वह थाने में नहीं है जबकि पुलिस का कहना है कि चोटी घरवाले ले गए।
थाना कैंट क्षेत्र गांव भऊआपुर निवासी सतीश गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं। उनकी बेटी अंशिका गुप्ता (16) शुक्रवार सुबह दस बजे के करीब घर में ही थी। पिता ने बताया कि सुबह बेटी अंशिका की तबियत ठीक नहीं थी और वह अपनी मां से कहकर अपने कमरे में सोने चली गई। करीब आधे घंटे बाद जब वह सोकर उठी तो उसकी कटी हुई चोटी जमीन पर पड़ी थी। कटी हुई चोटी देखकर वह रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची। चोटी कटने की सूचना तुरंत ही यूपी 100 पर दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, बहेड़ी के गांव राईन नवादा निवासी धर्मवीर शर्मा की पत्नी मिथलेश अपनी 18 साल की बेटी प्रियंका के साथ अकेली थी। मां बेटी घर के आंगन में बैठकर जवें तोड़ रहीं थी। इसी बीच अचानक मिथलेश की चोटी कट कर नीचे गिर गई। कुछ देर बाद प्रियंका ने मां की चोटी के बाल नीचे गिरे देखे तो उसने शोर मचा दिया। अपनी चोटी के बाल नीचे गिरे देख मिथलेश बेहोश होकर गिर गईं। शोर होने पर घर के बाहर खड़े शिवम मिश्रा आदि ग्रामीण उनके घर के अंदर पहुंचे तो वह भी इस घटना को देखकर हैरान रह गए। इस घटना के बाद से पूरा गांव दहशत में हैं। वहीं गांव के प्रधान कल्लू सिंह ने बताया कि उनके गांव में महिला की चोटी कटी है पूरी तहसील में यह पहली घटना है। इसी के साथ यह मामला सोशल नेटवर्क साइट फेसबुक व व्हाट्सऐप पर भी तेजी के साथ फैला। नगर से लोग इस घटना के बाद गांव महिला को देखने के लिए पहुंचने लगे। ग्रामीण इसे भूत प्रेत की घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। इधर, सुभाषनगर के बब्बनपुरवा निवासी चाय विक्रेता राशिद अली की बेटी रहनुमा की चोटी भी बुधवार रात किसी शरारती तत्व ने काट दी थी। शुक्रवार को राशिद ने थाना सुभाषनगर पहुंचकर चोटी काटने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


सुभाषनगर थाने में राशिद की ओर से उसकी बेटी की चोटी काटने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराई जा रही है। इस तरह की घटनाओं की अफवाह फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed