फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कांवड़ियों के भेष में पुलिस पहचानेगी बहुरुपिये

कांवड़ियों के भेष में पुलिस पहचानेगी बहुरुपिये

Sun, 09 Jul 2017 01:25 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 09 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ियों के भेष में पुलिस पहचानेगी बहुरुपिये
Bareilly - फोटो : Bareilly
बरेली।
विज्ञापन

कांवड़ पर आतंकी हमले के अलर्ट के बाद कांवड़ियों के भेष में पुलिस भगवा रूप धरे बहुरूपियों की पहचान करेगी। खुफिया इकाईयों ने उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली और हरियाणा में अलर्ट जारी किया है कि लंदन की तर्ज पर आतंकी वाहन से कांवड़ियों को कुचलने की कोेशिश कर सकते हैं। इनपुट मिला है कि आतंकी भगवा कपड़ों में कांवड़ियों के साथ मिलकर आतंकी घटना कर सकते है। कांवड़ियों पर हमला करके आतंकी प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
कांवड़ पर आतंकी हमले के इनपुट के बाद एडीजी बृजराज मीना ने बरेली और मुरादाबाद रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ रणनीति तैयार की है। उन्होंने बरेली जोन में स्पेशल क्यूआरटी टीमों का गठन किया है, जो कांवड़ियों के जत्थों के साथ चलेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग के तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के भेष में जत्थों में शामिल करवाया जाएगा, ताकि आतंकी हमले की कोशिश नाकामयाब की जा सके।
विज्ञापन


होटल और लॉज की जांच
एडीजी के मुताबिक शहर में बाहर से आने वालों की निगरानी की जा रही है। संदिग्धों की पहचान सत्यापित करवाने के निर्देश दिए गए है। होटल और लॉज के मालिकों को पहले ही चेता दिया गया है कि बिना आईडी जांचे कमरा किराये पर नहीं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में आतंकी हमले की इनपुट के बाद कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए तैयारियां की गई है। स्पेशल क्यूआरटी और तेज तर्रार पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के भेष में उतारा गया है।
- बृज राज मीना, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed