फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मॉडलिंग सीख रही युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

मॉडलिंग सीख रही युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Jul 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
मॉडलिंग सीख रही युवती से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक युवती मॉडलिंग सीख रही है। एक कथित जिम संचालक किला क्षेत्र के कन्हैया टोला निवासी शिवम रस्तोगी से मुलाकात के बाद उसके कहने पर डीडीपुरम स्थित एक जिम में जाना शुरू कर दिया था। आरोप था कि शिवम ने 10 जून को मॉडलिंग क्षेत्र के कुछ लोगों से मिलवाने के बहाने उन्हें इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में ले जाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने मां रानी व भाभी प्रिया से बात कराके पीड़िता को मना लिया। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन शादी के नाम पर धोखा देने के बाद शिवम ने संपर्क करना बंद कर दिया। आरोपी के परिवार वाले भी उनके खिलाफ हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता कुछ दिन पहले एसएसपी से मिली थी। एसएसपी के आदेश पर इज्जतनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed