फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अंधेरे में भी सटीक निशाना, फिर बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली

अंधेरे में भी सटीक निशाना, फिर बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली

Mon, 01 Jul 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
अंधेरे में भी सटीक निशाना, फिर बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली
फतेहगंज पश्चिमी/बरेली। एक बार फिर रात के डेढ़ बजे अंधेरे में पुलिस का निशाना सटी क बैठा और पिछली मुठभेड़ों की तरह इस बार भी बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक नामी चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। हालांकि अधिकारी इस मुठभेड़ पर कु छ कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार रात डेढ़ बजे सीओ मीरगंज पीपी सिंह ने बाइक पर बदमाशों के हाईवे से गुजरने की सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने टीम के साथ राधाकृष्ण मंदिर तिराहे प पोजीशन ले ली। बरेली की ओर से अपाचे बाइक पर सवार लोगों को को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर किया। बाईपास चौराहे से पहले बदमाशों की बाइक गिर गई। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश के बांये पैर में घुटने से नीचे लगी। जबकि दूसरा बदमाश भाग गया।
विज्ञापन

पुलि के मुताबिक घायल सुभाष नगर के शांति विहार निवासी विकास उर्फ गोलू और फरार उसी के मोहल्ले का अजय है। पुलिस को गोलू से एक तमंचा और कुछ कारतूस मिले। गोलू ने एक सप्ताह पहले व्यापारी आशीष अग्रवाल के घर हुई चोरी करना स्वीकार की। पूछताछ में उसने बताया कि वह रेकी करता था। अजय के उकसाने पर वह भी साथ में चोरी करने गया। करीब डेढ़ घंटे व्यापारी के घर तलाशी लेने के बाद भी जब एक अंगूठी और चेन मिली तो गुस्से में उसने फोटो और दीवार पर क्रास बना दिया। माल अजय के पास ही है। पुलिस ने व्यापारी को जिला अस्पताल ले जाकर बदमाश से बात कराई। व्यापारी खुलासे से खुश दिखे पर माल की बरामदगी न होने से निराशा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed