{"_id":"5d03fcdd8ebc3e6b5c2d38b4","slug":"156054241816-bareilly-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत सात की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत सात की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज पूर्वी और अलीगंज में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में शाहजहांपुर के रोजा में तैनात शहर निवासी मार्केटिंग इंस्पेक्टर कपिल देव समेत सात लोगों की मौत हो गई। सात लोग जख्मी भी हुए हैं।
रोजा में बतौर विपणन निरीक्षक तैनात शहर के जाटवपुरा निवासी कपिल देव (37) रोज की तरह ऑल्टो कार से शाहजहांपुर के लिए निकले। कार संजय नगर निवासी उनका ड्राइवर प्रेम (40) चला रहा था। दोपहर 12 बजे फतेहगंज पूर्वी कस्बे से पहले उचसिया मोड़ पर उल्टी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने इनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बरेली लाने से पहले ही दोनों की मौत हो गई। वहीं, दोपहर एक बजे अलीगंज कस्बे के पास मुसाफिरों से भरे टेंपो और पिकअप में टक्कर हो गई। कैंट के मोहनपुर निवासी अजय अपनी बहन ममता को लेकर टेंपो से उसकी ससुराल अलीगंज के गांव अनिरुद्धपुर जा रहा था। ममता के बच्चे सत्यम (6), केशव (7) और कार्तिक (10) भी साथ थे। सिरौली मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टेंपो की टक्कर हो गई। जिला अस्पताल ले जाते वक्त ममता और केशव की मौत हो गई। टेंपो में बैठे मैन गौंटिया निवासी मजदूर कुंवरपाल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों वाहनों की भिड़ंत के दौरान साइकिल सवार दो लोग भी हादसे का शिकार हो गए। साइकिल पर अलीगंज के कमालपुर निवासी सूरजपाल और उनकी पत्नी 30 वर्षीय थे। श्रीवती की भी जिला अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई। टेंपो सवार 35 वर्षीय एक अन्य शख्स की भी मौके पर मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी। सातों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। वहीं घायलों का हालचाल जानने को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे। डीएम और एसपी देहात ने भी अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।