{"_id":"5d03fcc38ebc3e74ff41e14a","slug":"156054239216-bareilly-news128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे प्रापर्टी डीलर की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी के वैभव नगर में किराए के घर में रह रहे कर्ज में डूबे प्रापर्टी डीलर की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई। गोली कनपटी पर लगी थी। मृतक के भाई और भतीजों ने उनकी पत्नी पर ही आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने जांच में मामला आत्महत्या का ही माना। पुलिस के मुताबिक, उन पर काफी कर्ज हो गया था, जिसकी वजह से डिप्रेशन में थे। शव के पास से तमंचा बरामद हुआ।
फरीदपुर के मोहल्ला महादेव निवासी कमल सिंह (40) वैभव नगर में रुहेलखंड अस्पताल के पास खेमकरन के मकान में भूतल में किराए पर रहते थे। साथ में उनकी पत्नी अंजू सिंह और बच्ची अंशु रहती थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह चार बजे फायर की आवाज आई तो अंजू ने बगल के कमरे में जाकर देखा। वहां कमल सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी। थोड़ी देर तड़पकर वे शांत हो गए। मकान मालिक और आसपास के लोग आए। डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बारादरी इंस्पेक्टर और रुहेलखंड चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव के पास से 315 बोर का तमंचा और उसमें फंसा कारतूस का खोखा बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोली कनपटी में लगी और दूसरी तरफ से निकल गई। ब्रेन हेमरेज और ज्यादा खून बहने को मौत की वजह माना गया। पुलिस ने जांच में पाया कि कमल सिंह प्रापर्टी का काम करते थे। काफी समय से उनके पास ढंग का काम नहीं था। उन पर जरूरत से ज्यादा कर्ज हो गया था। लोग कर्ज का तगादा करने घर आते थे। इसे लेकर वे अवसाद की स्थिति में थे। शायद इसी वजह से उन्होंने गोली मारकर अपनी जान दे दी। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी का कहना है कि पति कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे।
भाई-भतीजों ने साधा पत्नी पर निशाना
कमल सिंह की मौत के बाद उनके भाई सत्यप्रकाश सिंह, भतीजे अमर सिंह आदि कई परिजन और रिश्तेदार फरीदपुर से आ गए। सत्यप्रकाश ने बारादरी थाने में एक तहरीर देकर कमल की पत्नी पर ही निशाना साधा। उन पर कई गंभीर आरोप लगाकर उनके समेत कुछ और लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने देर रात तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी। इंस्पेक्टर का कहना था कि कमल ने प्रेम विवाह किया था, जिसकी वजह से परिवार पहले से ही उनकी पत्नी के खिलाफ था। मौके पर जांच में उन्हें ऐसा कोई क्लू नहीं मिला, जिससे उनकी पत्नी की भूमिका पर सवाल उठाया जा सके। तमंचा किसका था और कहां से आया? इस पर पुलिस अपनी ओर से जांच करेगी।