{"_id":"5d03fc6c8ebc3e6b5c2d387a","slug":"1560542305419-bareilly-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 जून को चार घंटा देरी से आएगी बाघ एक्सप्रेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
19 जून को चार घंटा देरी से आएगी बाघ एक्सप्रेस
विज्ञापन
ट्रेन बस
- फोटो : अमर उजला
पूर्व मध्य रेलवे करा रहा है सानेपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के मध्य कार्य
विज्ञापन
17 जून को चलने वाली जयनगर, डिब्रूगढ़ टाउन, पूरबिया, जनसेवा एक्सप्रेस होंगी प्रभावित
बरेली। पूर्व मध्य रेलवे के सानेपुर-छपरा ग्रामीण स्टेशनों के मध्य 18 जून को समपार संख्या 22 एवं 27 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण कार्य किया जाना है, जिसके चलते पूर्व मध्य रेलवे से आने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।रेलवे के सूत्रों के मुताबिक हावड़ा से 17 जून को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से 250 मिनट रिशेड्यल कर चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19 जून को आती है। जयनगर से 18 जून को चलने वाली 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू जमुना एक्सप्रेस जयनगर से 180 मिनट रिशेड्यूल चलाई जाएगी। इसके अलावा डिब्रूगढ़ टाउन से 17 जून को चलने वाली 15903 डिब्रूगढ़ टाउन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ टाउन से 60 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। सहरसा से 18 जून को चलने वाली 14617 सहरसा- अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से 75 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। सहरसा से 17 जून को चलने वाली 15280 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनस पूरबिया एक्सप्रेस आनन्द विहार टर्मिनस से 200 मिनट रिशेड्यूल कर चलाई जाएगी। इसके अलावा किषनगंज से 18 जून को चलने वाली 15715 किषनगंज-अजमेर एक्सप्रेस गरीबनवाज एक्सप्रेस कटिहार-सानेपुर के मध्य 60 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
विज्ञापन