Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पांचवें दिन अशोक स्तंभ से हटाए गए सीसीटीवी कैमरे

पांचवें दिन अशोक स्तंभ से हटाए गए सीसीटीवी कैमरे

Fri, 14 Jun 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
पांचवें दिन अशोक स्तंभ से हटाए गए सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सदर चौराहा स्थित अशोक स्तंभ पर समस्या एवं समाधान ग्रुप द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों को नगर पालिका की आपत्ति के बाद प्रभारी निरीक्षक ने गुरुवार को हटवाकर चौराहे के पांच कोनों पर बिजली के खंभों पर लगवा दिए। कैमरों का उद्घाटन सीओ गोला ने किया था, जिन्हें प्रभारी निरीक्षक को हटवाना पड़ गया। वहीं अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश का कहना है कि ग्रुप संचालक द्वारा स्पष्टीकरण न देने से नोटिस अभी भी प्रभावी है।
सदर चौराहे स्थित अशोक स्तंभ पर बिना किसी अनुमति के नौ जून को समस्या एवं समाधान ग्रुप के संचालक द्वारा पांचों मार्गों पर फोकस करते हुए पांच सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इसका उद्घाटन सीओ अभिषेक प्रताप ने ग्रुप के पदाधिकारियों, व्यापारी नेताओं एवं नगरवासियों की मौजूदगी में किया था। नगर पालिका परिषद ने बिना अनुमति अशोक स्तंभ पर कैमरे लगाए जाने पर आपत्ति करते हुए ग्रुप संचालक रजनीश गुप्ता को नोटिस जारी किया था। पांचवें दिन नगर पालिका की आपत्ति पर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने अशोक स्तंभ से पांचों कैमरे हटवाकर चौराहे के पांचों कोनों पर बिजली के खंभों में लगवा दिए हैं। वहीं इस बाबत ग्रुप संचालक रजनीश कुमार गुप्ता का कहना है कि चौराहे पर कैमरे लगवाने का उद्देश्य नगर की सुरक्षा है। उन्होंने यह कैमरे जनसहयोग से खरीदे और पुलिस के सुपुर्द कर दिए थे। अब पुलिस ने जहां उचित समझा वहां लगवा दिया है। इसका कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन



अशोक स्तंभ राष्ट्रीय प्रतीक है, जिस पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाना चाहिए थे। कैमरों को पालिका की आपत्ति पर पुलिस ने हटवाया है। नोटिस अभी भी प्रभावी है। स्पष्टीकरण न देने के कारण ग्रुप संचालक पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी।

सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों को अशोक स्तंभ से उतर दिया गया है। इसमें ग्रुप संचालक रजनीश गुप्ता की सहमति है। नगर पालिका परिषद की मदद से मार्गों के किनारे बिजली खंभों पर लगवा दिए गए है। -अभिषेक प्रताप, सीओ-गोला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed