फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस ने कराई नाजायज मिलाई तो अस्पताल में हुई मार-पिटाई

पुलिस ने कराई नाजायज मिलाई तो अस्पताल में हुई मार-पिटाई

Sun, 09 Jun 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कराई नाजायज मिलाई तो अस्पताल में हुई मार-पिटाई
बरेली। जिला अस्पताल में पुलिस के सामने दो महिलाओं में जमकर हाथापाई हुई। इनमें एक अगवा किशोरी की मां तो दूसरी अपहरण के आरोपी की मां थी। आरोपी की मां को पकड़कर जिला अस्पताल चौकी ले जाया गया, लेकिन पुलिस ने भगा दिया। किशोरी की मां ने कोतवाली में एनसीआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

करीब सप्ताह भर पहले भुता थाना क्षेत्र के गूंगा गांव निवासी आकाश 17 वर्षीय लड़की को भगा ले गया था। किशोरी की मां ने आकाश के खिलाफ भुता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन जून को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। उसे पुलिस निगरानी में जिला अस्पताल में रखा गया है। किशोरी की मां आरोप है कि पुलिस से सांठगांठ कर आकाश की मां तीन दिन से जिला अस्पताल में बेटी से अपने पक्ष में बयान देने के लिए मुलाकात कर रही थी। शनिवार दोपहर उन्होंने देख लिया और फिर महिला पुलिस कर्मियों के सामने ही उनमें हाथापाई होने लगी। आरोपी की मां भागी तो किशोरी की मां पीछे दौड़ी। अन्य लोग भी भागने लगे। फिर जिला अस्पताल में पुलिस चौकी के सामने फिर मारपीट होने लगी। लोगों ने आरोपी की मां को पकड़कर चौकी पहुंचा दिया, मगर पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद किशोरी की मां कोतवाली पहुंची। कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि आरोपी महिला और उसके बेटे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed