फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े

पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े

Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े
बरेली। पड़ोसी ने घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर महिला के कपड़े फाड़ दिए। मामले की शिकायत थाना किला में की गई है
विज्ञापन

किला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक ज्वैलर्स उत्तराखंड में कारोबार करते हैं। यहां घर में उनकी पत्नी और मां रहती हैं। उनकी पत्नी का आरोप है कि दो जून को शाम करीब चार बजे वह घर में अकेली थीं। तभी पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र समेत चार लोग घर में घुस गए और दबोचकर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। इसमें पीड़ित के मासूम बच्चे को भी चोटें आईं। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इस घटना की तहरीर किला थाने में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं।

महिला को नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म
बरेली। पुराना शहर की एक महिला शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपने घर के बाहर शौच को गई थी। आरोप है कि तभी एक परिचित उसे बहलाकर अपनी बाइक पर बैठा ले गया। पुराना शहर रबड़ी टोला स्थित एक कमरे में ले जाकर आरोपी और उसके दो दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया। उनके चंगुल से छूटने के बाद शनिवार को पीड़िता ने थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन


घर में घुसकर मारपीट, लूट का आरोप
बरेली। पुराना शहर एजाजनगर गौंटिया निवासी मो. रेहान ने नईउद्दीन, मुस्तकीम, इस्तमीम, नदीम, आबिद, सादिग के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिहान के मुताबिक गुरुवार को उसके घर में घुसे आरोपियों ने मारपीट की और उसकी मां के कुंडल लूटकर ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed