फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बिथरी इलाके में भैंस चोरों ने किसान को गोली मारी

बिथरी इलाके में भैंस चोरों ने किसान को गोली मारी

Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
बिथरी इलाके में भैंस चोरों ने किसान को गोली मारी
बरेली/ बिथरी। भैंस खोलकर ले जाने के दौरान टोकने पर चारों ने एक किसान को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पेट में गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागते समय ग्रामीणों ने एक चोर को पहचान लिया। बिथरी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब चार बजे बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के काशी गांव निवासी निजाकत और उनका भाई छोटे घर से डीजल लेकर खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। तभी रास्ते में बहगुल नदी के किनारे उन्हें तीन-चार लोग भैंस लेकर जाते दिखे। निजाकत ने टार्च लगाने के साथ चारों को टोक दिया। निजाकत के आवाज देने के साथ चोरों ने फायर झोंक दिया। गोली जाकर निजाकत के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उनका भाई छोटे खुद को बचाने के लिए भागा तो चोरों ने डंडा फेंककर मारा। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आते देख चोर दोनों भैंस छोड़कर भाग गए। भागते समय देख लेने पर ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पहचान लिया, जो उदयपुर जसरथपुर गांव का बब्बू बताया जाता है। इस घटना की सूचना मिलने पर बिथरी चैनपुर पुलिस मौके पर जा पहुंची और घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला की चोर सैदपुर कुर्मियान निवासी पप्पू पुत्र अशोक की दो भैंस खोलकर ले रहे थे। बिथरी थाने में आरोपी बब्बू सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed