{"_id":"5cf425e6bdec220764029cd7","slug":"155950435412-baheri-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के बाद गृहस्वामी के बेटे की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चोरी के बाद गृहस्वामी के बेटे की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजीपुरा (बरेली)। जनक जागीर गांव में शनिवार रात चोरी के बाद बदमाशों ने गृहस्वामी के बेटे बबलू की हत्या कर दी। चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को बबलू ने पकड़ लिया था। दूसरे बदमाश ने बबलू की गोली मार दी और साथी को छुड़ा ले गए। फायरिंग में बबलू के पिता भी जख्मी हो गए। इससे पहले बदमाश कई घरों में चोरी को अंजाम दे चुके थे। रविवार को अफसरों समेत फील्ड यूनिट ने मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
शनिवार रात दो बजे जनक जागीर निवासी हरिप्रसाद राजपूत के बिना दरवाजे वाले घर में तीन हथियारबंद बदमाश घुस आए। बदमाशों ने कमरे में रखे संदूक से तीन लाख रुपये, एक किलो चांदी के आभूषण और एक तोला सोने की चेन चुरा ली। आहट से हरिप्रसाद की आंख खुली तो सिरहाने खड़े एक बदमाश को उन्होंने अपना बेटा समझा जो मंडी में मिर्च लेकर गया था। इतने में हरिप्रसाद की पत्नी माया चीख पड़ीं कि ये तो चोर है। शोर होने पर बदमाश समेत घर के अंदर से उसके दो और साथी निकलकर भाग खड़े हुए। हरिप्रसाद इनके पीछे भागे तो उनका 28 वर्षीय पुत्र बबलू भी बदमाशों के पीछे भागा। हरिप्रसाद के मुताबिक एक बदमाश के पास दो देशी बंदूक थीं। उसने हरिप्रसाद की ओर फायर किया तो शरीर में कई छर्रे लगे। बबलू को वे रोकते रहे, लेकिन वो तेजी से आगे बढ़ा और एक बदमाश को पकड़ भी लिया। इस दौरान पीछे लौटकर आए दो बदमाशों ने साथी को छुड़ा लिया और भागते हुए बंदूक से एक गोली बबलू को मार दी। गोली उसके सीने और पेट के बीच में लगी। बदमाश फायरिंग करके जंगल की ओर भागे। अपने घर के सामने सो रहे राजपाल ने चोरों को ललकारा तो उसे भी बंदूक दिखाकर डराया और भाग निकले। बबलू को स्थानीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह ही एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, एसपी क्राइम रमेश भारतीय समेत आसपास के पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। फील्ड यूनिट ने भी जांच की। एसपी देहात ने बताया कि कुछ स्थानीय बदमाशों को शक के आधार पर चिह्नित किया है।